Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

आज दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब और एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब के मध्य क्वाटर फाइनल मैचखेला गया जिसमें दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब के कप्तान शिवम शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने प्रियांश आर्य के नाबाद 86, विकास दीक्षित के नाबाद 43 रनों की उम्दा बल्लेबाजी के सहयोग से 39.3 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वरुण ने 4, राजेश और अभिषेक ने 2 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने
237 रनों का पीछा करते हुए 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 237 रन बनाकर यह मैच जीत लिया और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से कामरान इक़बाल ने 67 और राजेश शर्मा ने 90, रितिक वत्स के 24 रन बनाए जबकि एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से शौर्य मालिक और यतार्थ ने 2 2 विकेट लिए। राजेश शर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें श्री राकेश धवन ने पुरूस्कृत किया जबकि शिवनरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर प्रियांश आर्य एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब को चुना गया ।

Related posts

डेफ क्रिकेट : नई दिल्ली

Pradesh Samwad Team

नडाल रिकॉर्ड 21वें खिताब से एक जीत दूर, मेदवेदेव से होगा खिताबी मुकाबला

Pradesh Samwad Team

धोनी की कप्तानी में चेन्नई को मिली जीत, SRH को 13 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment