Pradesh Samwad
खेल

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नवीन छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

स्पोर्ट्स एज भोपाल | खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम के केंद्रीय आवासीय परिसर में नवीन छात्रावास का लोकार्पण किया। लगभग 8 करोड़ रूपये की लागत से बने छात्रावास में 200 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गई है। सर्वसुविधा युक्त छात्रावास में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी और हॉकी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नव-निर्मित छात्रावास का निरीक्षण भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल मैदान के अलावा छात्रावास में भी अनुशासन का पालन करते हुए रहें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अवगत कराएं। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता ने छात्रावास में स्थापित जिम, डाइनिंग हॉल आदि का अवलोकन कराया। हॉकी के प्रशिक्षक श्री समीर दाद, वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव, पिजूष बरुई और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता, यूथ क्रिकेट क्लब बना विजेता चिरंजीव वालिया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट(18 विकेट)

Pradesh Samwad Team

श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर दो केवल के-1 स्प्रिंट वोट पायनियर क्लब भोपाल के यासिर हसीब को प्रदान की गई।
व साथ ही साथ दो पैरा क्याक बोट पेरा खिलाड़ियों को प्रदान की गई।
इसके लिए इसके लिए हमारी संस्था उनकी सदैव आभारी रहेगी।

Pradesh Samwad Team

लखनऊ को 14 रन से हराया, बेंगलुरु दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान से भिड़ेगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment