33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

ये हैं 4 मुख्य कारण : अपने से कम उम्र की महिलाओं की तरफ क्यों खींचे चले जाते हैं पुरुष

अपने से कम उम्र की महिलाओं को डेट करना पुरुषों के लिए अब कोई नया नहीं रह गया है। ऐसा माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ पुरुष उन महिलाओं को डेट करना पसंद करते हैं जो उनसे काफी छोटी होती हैं ताकि वे अपने युवावस्था के दिनों को याद कर सकें। ऐसा भी कहा जाता है कि जब कोई उम्रदराज आदमी यंग विमन को डेट करता है, तो वह अपनी जिंदगी में किसी मुश्किल घड़ी से गुजर रहा होता है। अपने आपको अच्छा फील हो, इसलिए वह किसी ऐसे शख्स को डेट करना शुरू कर देता है, जो उन्हें जिंदगी का एक नया नजरिया दिखा सकती है। यहां हम आपको कुछ कारण बताने जा रहे हैं, जो बताएंगे कि आखिर क्यों पुरुष कम उम्र की महिलाओं को डेट करते हैं। (फोटोज साभार – इंडिया टाइम्स)
स्ट्रेसफ्री अप्रोच ले जाती है करीब : उम्रदराज आदमी कम उम्र की महिलाओं के साथ इसलिए रहना पसंद करते हैं क्योंकि वह उन्हें जिंदगी को लेकर फ्रेश, यूनिक और केयरफ्री एटिट्यूड देती हैं। कह सकते हैं कि इस तरह की महिलाओं के साथ पुरुष स्ट्रेसफ्री महसूस करते हैं। मर्दों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, उन्हें हर दिन एक नई समस्या से डील करना पड़ता है, ऐसे में किसी ऐसे को डेट करना जिसका इससे वास्ता न के बराबर हो, उन्हें राहत देता है।
​लड़ाई-झगड़े से दूर रहने पर होता है फोकस : जब लोगों की उम्र बढ़ने लगती है, तो वे अधिक मुखर हो जाते हैं, स्ट्रेटफॉरवर्ड बोलने लगते हैं बिना यह सोचे कि सामने वाला क्या सोचेगा। उम्रदराज मर्द अपने से कम उम्र की महिलाओं को इसलिए भी डेट करते हैं क्योंकि वे उन्हें उनकी इन आदतों के लिए उतना नहीं टोकती हैं जितना सेम ऐज वाली महिला उनकी हर एक आदत को नोटिस करती हैं। किसी भी प्रकार की चिक-चिक से दूर रहने के लिए मिडिल अडल्टहुड वाले पुरुष कम उम्र की महिलाओं को डेट करना पसंद करते हैं।
युवावस्था का मिलता है अनुभव : समय बीतने के साथ हर कोई खुद को जवां महसूस करना चाहता है। भले ही हमारी उम्र का बढ़ना लाजिमी है, लेकिन फिर भी हम उन चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो हमें यंग फील कराती हों। इसलिए पुरुष अपनी से छोटी उम्र की महिलाओं का साथ पसंद करने लगते हैं, क्योंकि वे जीवन से भरपूर होती हैं। ऐसे में पुरुषों को अपनी युवावस्था की मिठास का स्वाद लेने का फिर से मौका मिलता है।
इंटीमेसी भी होता है बड़ा कारण : पुरुषों को लगता है कि उनसे उम्र में छोटी महिलाएं इंटीमेसी और आंतरिक संबंधों में बहुत बढ़िया होती हैं। उन्हें लगता है कि ये महिलाएं सेक्सुअल लाइफ को बहुत अच्छे से इंजॉए करती हैं और इससे उनकी जिंदगी में एक नया रोमांच भर जाता है। कम उम्र की महिलाओं के मन में इंटीमेसी को लेकर एक्साइटमेंट होती है, जो पुरुषों को पूरे आनंद से भर देता है।

Related posts

वो 4 मौकें जब अच्छा बॉयफ्रेंड भी गर्लफ्रेंड की नजरों में बन जाता है बुरा

Pradesh Samwad Team

पार्टनर की ये आदतें बताती हैं कि प्यार वाले रिश्तों में इनसिक्‍योरिटी होना कोई असामान्य बात नहीं है

Pradesh Samwad Team

समय रहते जान लें वरना होगा पछतावा, आपके रिलेशनशिप को खत्म कर रहे हैं ये तीन शब्द

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment