Pradesh Samwad
खेल

रायसेन ने शाजापुर को हराकर राज्य स्तरीय स्वर्गीय एन. एस. परमार स्मृति हाँकी प्रतियोगिता जीती

कालापीपल ( शाजापुर) में 21 एंव 22 मई 2022 को आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्गीय एन.एस.परमार स्मृति हाँकी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में आज रायसेन ने शाजापुर को 3-0 से पराजित कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया ।फायनल में रायसेन की टीम से खेल के 11वें मिनिट में ऋषिराज ने गोल कर बढ़त बनाई, 27 वें मिनिट में अमित राजपूत ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया ।खेल के 56 वे मिनिट में ऋषिराज ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया , इसी के साथ रायसेन की जीत व शाजापुर की हार तय हो गई ।
सेमीफाइनल में रायसेन ने मंदसौर को 1-0 से जबकि क्वार्टर फ़ाइनल में रायसेन ने आगर को पराजित किया था । रायसेन के प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर ने टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अच्छा रोटेट किया । रायसेन की जीत पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल एंव जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी है ।

Related posts

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट ईएमपीएल और अलहम्द मेडिकल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
एल एन सी टी वर्ल्ड स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment