Pradesh Samwad
खेल

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल और इंदौर संभाग के मध्य होगा खिताबी मुकाबला

शहडोल संभाग ने ग्वालियर संभाग को 7 रन से और इंदौर संभाग ने नर्मदापुरम संभाग को 10 विकेट से हराया। आज ग्वालियर में खेले गए शहडोल और ग्वालियर के मैच में शहडोल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 39.4 ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । शहडोल की तरफ से वैष्णवी ने 11 और दीक्षा सिंह वन 20 रन बनाए जबकि बाकी के कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकंड़ा भी पार न कर सके। ग्वालियर की तरफ से भारती चौधरी ने 4 वैष्णवी शर्मा और अपर्णा ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी ग्वालियर की टीम शहडोल की टीम की घातक गेंदबाज़ी और शानदार क्षेत्ररक्षण के कारण 86 रन ही बना सकी। ग्वालियर की तरफ से नेहा बडविक ने 34 , राजनंदनी रावत ने 12 और कल्पना ने 11 रनों की पारी खेली। शहडोल की तरफ से शिवानी शुक्ला ने 3 दीक्षा सिह, पूनम और संस्कृति ने 1 1 विकेट लिया। इस तरह शहडोल ने यह मैच 7 रन से जीत लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। वही इंदौर और नर्मदापुरम के मध्य खेले गए मैच में नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49.3 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । नर्मदापुरम की तरफ से प्रीति यादव ने 38
और अनन्या दुबे ने 19 रनों की पारी खेली बाकी के कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नही कर पाए। इंदौर संभाग की तरफ से चारु जोशी ने 4 और प्रियंका ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी इंदौर संभाग की टिम ने बगैर कोई विकेट खोए15.4 ओवर में 106 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। इंदौर की तरफ से आशना पाटीदार ने नाबाद 63 और संजना अवसे ने नाबाद 37 रन बनाए।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका और इंगलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 की कप्तानी मिली इसे

Pradesh Samwad Team

अब 34 साल बाद फिर खुलेंगे पन्ने, अनजाने में हो गई थी सिद्धू से हत्या, 1000 रुपया जुर्माना देकर छूटे थे

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment