Pradesh Samwad
Uncategorized

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : जे एंड जे बिल्डकॉन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मैच में इंडियन युथ इलेवन को 3 विकेट से हराया

आज जे एन्ड जे बिल्डकॉन और इंडियन युथ इलेवन के मध्य मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले जे एन्ड जे बिल्डकॉन क्रिकेट क्लब के कप्तान ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया। इंडियन युथ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सभी विकेट गवां कर 184 रन बनाए। सन्नत सागवान ने 41, विनीत शर्मा और अंकित प्रताप ने 27 27 और कपिल ने 22 रन बनाए। जे एंड जे बिल्डकॉन की तरफ से अंकित ने 3, प्रमोद ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जे एंड जे बिल्डकॉन ने 37.5 ओवर में चेतन बिष्ट के 60 ,प्रमोद चंदेला के 45 और ध्रुव के 28 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 188 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। विनीत , लोकेश और नीलमणि ने 2 2 विकेट लिए। चेतन बिष्ट जे एंड जे बिल्डकॉन को कीमती मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें श्री सुभाष माथुर चैयरमेन अम्पायरिंग कमिटी ने पुरुस्कृत किया जबकि शिव नरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर प्रमोद चंदेला जे एंड जे बिल्डकॉन को चुना गया उन्हें बलदेव अरोरा ने पुरुस्कृत किया। कल पेलीकेन्स क्रिकेट क्लब और आर्यन क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।

Related posts

तीन वरिष्ठ आईपीएस के खिलाफ विभागीय जांच शुरु

Pradesh Samwad Team

Staxino: Jouw Ideale Plek voor Virtuele Casino Vermaak

Happy Jokers: Dein Zugang für erstklassige Casino-Unterhaltung

Leave a Comment