Pradesh Samwad
देश विदेश

पुतिन के साथ बात करने को लेकर जेलेंस्की ने कही बात


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक समझौता होना चाहिए लेकिन शर्त के रूप में कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं होना चाहिए। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात प्रसारित होने वाले एक साक्षात्कार में इतालवी आरएआई टेलीविजन से कहा कि यूक्रेन कभी भी क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता नहीं देगा, जिस पर 2014 में मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

प्रसारण से पहले साक्षात्कार के जारी अंशों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, “क्रीमिया की हमेशा अपनी स्वायत्तता रही है, इसकी संसद है, लेकिन यूक्रेन के भीतर।” उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं और एक समझौता होना चाहिए लेकिन शर्त के रूप में कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं होना चाहिए।

Related posts

विदेश मंत्री ने पश्चिम को चेताया : यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने पर भड़का रूस

Pradesh Samwad Team

काला सागर में डूबे रूसी क्रूजर मोस्कवा का चालक दल पहली बार आया सामने

Pradesh Samwad Team

पुतिन ने यूक्रेन पर बरसाया हिटलर वाला थर्माइट बम, शरीर पर गिरते ही पिघला देता है चमड़ी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment