Pradesh Samwad
मनोरंजन

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए बेटे जेह संग ड्राजलिंग रवाना हुईं करीना

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मॉर्डन मदर्स का एक परफेक्ट उदाहरण हैं जो काम और घर दोनों को बखूबी बैलेंस करके चलती हैं। दो सुपर क्यूट बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां करीना भले ही काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वह अपनी माॅम ड्यूटी को कभी नहीं भूलती। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
करीना को कभी बड़े बेटे टिम के साथ लंच डेट पर तो कभी छोटे लाडले जेह के साथ आउटिंग करते हुए स्पाॅट किया जाता है। वहीं मंगलवार शाम बेबो को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। करीना एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मंगलवार को दार्जिलिंग रवाना हुईं हैं।
इस दौरान उनके साथ छोटे बेटे जेह अली खान भी नजर आए। करीना कपूर अक्सर बेटे जेह के साथ ट्रैवल करती नजर आती हैं। जेह की उम्र एक साल से ज्यादा है और इस समय वो करीना उसे ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करती हैं। लुक की बात करें तो करीना ब्लैक ट्राउजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहने कूल दिखीं।
इस टी-शर्ट के नीचे उन्होंने फुल स्लीवस शर्ट पहनी थी। बेबो ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और व्हाइट शूज से अपने लुक को पूरा किया। ब्लैक शेड्स ने करीना के लुक को परफेक्ट बनाया।
वहीं जेह ग्रीन टी और ग्रे पैंट में काफी क्यूट लगे। मां की गोद में जेह बेहद खुश दिखे। फैंस करीना की उनकी छोटे लाडले संग आई इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
खबरें हैं कि करीना कलिम्पोंग और दार्जिलिंग में वेब सिरीज ‘डिवोशन’ के लिए शूटिंग करेंगी। मूवीक्राफ्ट मीडिया लाइन प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस वेब सीरीज का निर्माण हो रहा है जिसे सुजय घोष डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग पूरे मई महीने तक चलेगी हालांकि करीना कपूर अगले आठ दिनों तक शूटिंग के लिए दार्जिलिंग में रहेंगी।

Related posts

गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’

Pradesh Samwad Team

‘फाइटर’ के लिए ऋतिक रोशन ने कसी कमर, शुरू की मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Pradesh Samwad Team

करीना-अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी हुईं कोरोना पॉजिटिव,इन सेलेब्स को भी खतरा!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment