24.5 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
खेल

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज टीम इंदौर बनी चेम्पियन

आज इंदौर वॉर फेथ चैलेंजर्स के मध्य खिताबी मुकाबला खेला गया। जिसमें इंदौर ने खिताबी मुकाबले में फेथ चैलेंजर्स को 31 रनों से हराकर फेथ समर शील्ड प्रतियोगिता जीत ली। इंदौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 283 रन बनाए। तन्मय पाटकी ने 84 रन बनाए, ईशान भाटी ने 78 रन बनाए। प्रनकेश राय ने 4 विकेट लिए। मयंक अवस्थी ने 3 विकेट। फेथ चैलेंजर्स की टीम 45.4 ओवर में 252 रन पर आउट हो गई। प्रारब्ध ने 49 रन , युवराज तोमर ने 47 रन ,अर्जुन रिछारिया ने 43 और अनिकेत ने 39 रन बनाए। ऋतिक टाडा 3 विकेट अथर्व और आशीष ने दो दो विकेट लिए। तन्मय पाटकी को मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में फेथ टाइटंस ने 184 रन से जीत दर्ज की। फेथ टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 315 रन का स्कोर बनाया। वरुण तिवारी ने 117 रन बनाए, आदित्य गर्ग ने नाबाद 113 रन बनाए। साहिल सिंह (कप्तान) ने 50 रन बनाए।वही जवाबी पारी खेलने उतरी सूरत की टीम 23 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। वासु डी अल्वा ने 6 और आदित्य गर्ग ने 2 विकेट लिए।पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव नारायण सिंह (अध्यक्ष बीडीसीए) उपस्थित थे। इस अवसर पर फेथ क्रिकेट क्लब के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर, बीडीसीए के सचिव रजत मोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष सीएस धाकड़, संयुक्त सचिव शांति जैन और आदित्य सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

एलएनसीटी समूह के सचिव डॉ अनुपम चौकसे को मिला दखल प्राइड अवार्ड

Pradesh Samwad Team

पीएम ने की हॉकी कैप्टन मनप्रीत से बातचीत

Pradesh Samwad Team

खेल के मैदान पर लौटी एश्ले बार्टी, टेनिस नहीं अब गोल्फ खेलेंगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment