Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

जे डी सी ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार रेलवे स्टेडियम में पहले मैच में आर्ट सनसेसन स्कूल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन 05 विकेट पर बनाए सलामी बल्लेबाज मोहित शुक्ला ने 50 रनों की पारी में 08 चौके लगाए, ऋषभ गुगलिया ने। 27 रन 04 चौके और एक छक्का लगाया, पियूष सिंग ने नाबाद 26 रनों में 04 चौके लगाए। शांति निकेतन से मलय लोहिया तथा मधुर उपाध्याय ने 1-1 विकेट लिया 03 बल्लेबाज रन आउट हुए। शांति निकेतन स्कूल की टीम 123 रन ही बना सकी और ‌43 रनों से मैच गंवाया, मलय लोहिया 27 तथा अर्थव शर्मा ने 25 रनों की पारी खेली,आर्ट सनसेसन स्कूल से मयंक नायर ने 03, यश चनपुरिया 02,उरदान गुप्ता व मोहित शुक्ला ने 1-1 विकेट लिया‌ ।
प्रतियोगिता में दूसरा मैच लिटिल वर्ल्ड स्कूल विरुद्ध विस्डम वैली स्कूल के मध्य खेले गए मैच में टॉस जीतकर लिटिल वर्ल्ड स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 09 विकेट पर 172 रन बनाए मानस ठाकुर ने 42 रनों की पारी में 05 चौके और एक छक्का लगाया, अर्नव श्रीवास्तव ने 24 रनों में 03 चौके और एक छक्का तथा श्याम जैन ने नाबाद 18 रन, विस्डम वैली स्कूल से जागतजोत‌ सिंग,अक्षय जैन, स्वापनिल सिंग ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में विस्डम वैली स्कूल ने सभी विकेट गंवा कर 98 रन बनाए तथा 74 रनों से हार गई, जागतजोत सिंह ने 30 रनों में 02 चौके और दो छक्के लगाए, लिटिल वर्ल्ड स्कूल से आर्यन जैन ने 03, तथा कार्तिक भूरा, मानस ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। कल के मैच : प्रातः 6:45 बजे नचिकेता विजय नगर विरुद्ध खालसा स्कूल चौथा पुल‌ पहला मैच तथा दूसरा मैच 11 बजे से स्टीम फील्ड विरुद्ध डी पी एस. मंडला रेल्वे स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

न्यूजीलैंड का सफाया करने उतरेगा भारत, कोलकाता में रविवार को आखिरी T20

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

सरकारी कर्मियों को सुनाया सख्त फरमान, नियम तोड़ने पर जाएगी नौकरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment