Pradesh Samwad
खेल

एल एन सी टी यूनिवर्सिटी की पूनम चौकसे आयुर्वेद भूषण अवार्ड से सम्मानित*

भोपाल कोलर रोड स्थित एल एन सी टी यूनिवर्सिटी में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा नेशनल आयुर्वेद यूथ कांक्लेव संयोजनम त्रि दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सम्मेलन के समापन सत्र के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे और अध्यक्ष सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर थी | विशिष्ट अतिथि एन सी आई एस एम सेक्रेट्री रघुराम भट्ट व आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार वार्ष्णेय थे |संपूर्ण देश के 18 प्रांतों से आए आयुर्वेदाचार्यों की उपस्थिति में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की को चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे को अतिथियों व आयोजन समिति द्वारा आयुर्वेद भूषण अवार्ड से नवाजा गया | समापन सत्र में उपस्थित विशिष्ट अतिथि सचिव एनसीआईएसएम रघुराम भट्ट जी का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह से स्वागत पूनम चौकसे द्वारा किया गया | संगठन सचिव आरोग्य भारती अशोक वार्ष्णेय जी का स्वागत प्राचार्य एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय डॉक्टर सपन जैन द्वारा व राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व आयुर्वेद परिषद का स्वागत डायरेक्टर विशाल शिवहरे द्वारा व प्रांतीय अध्यक्ष विश्व आयुर्वेद परिषद का स्वागत प्रोफेसर बाल रोग विभाग डॉक्टर शैलेश जैन द्वारा किया गया |
इससे पूर्व त्रि दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस प्राचार्य डॉ सपन जैन ने मुख्य वक्ता तन्मय गोस्वामी जी के सत्र की अध्यक्षता की | द्वितीय दिवस वैज्ञानिक सत्र 13 की अध्यक्षता की | डायरेक्टर विशाल शिवहरे द्वारा मुख्य अतिथि रघुराम भट्ट जी का स्वागत किया गया | इस सत्र में शल्य तंत्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निर्मला सावरकर को बेस्ट पेपर अवार्ड दिया गया | महाविद्यालय के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ शैलेश जैन के मुख्य संयोजकत्व में सांस्कृतिक संध्या अभिमंचनम 2022 का आयोजन किया गया | जिसमें संपूर्ण देश के करीब 200 प्रतिभागियों ने 114 कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी | कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर डॉ शैलेष जैन द्वारा किया गया | साथ ही समापन सत्र में अतिथियों द्वारा सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ |
कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए ना सिर्फ एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय परिवार ने अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया अपितु प्रबंधन द्वारा भी हर संभव सहयोग प्रदान किया गया जिसमें कि अतिथियों व प्रतिभागियों के आतिथ्य हेतु उचित आवासीय व्यवस्था व वाहन व्यवस्था में सहयोग प्रशंसनीय रहा |महाविद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की ओर से स्मृति चिन्ह अतिथियों को भेंट कर सम्मानित किया गया |

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

छात्रों ने की निडर पत्रकारिता, पत्रकार वार्ता के दौरान बाल पत्रकारों ने किए सवाल

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड 132 रन पर All Out, इंगलैंड ने 116 पर गंवाए 7 विकेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment