Pradesh Samwad
Uncategorized

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल हारी, पर मेडल की उम्मीद

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया. भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूकी. सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों में 1-2 से मिली हार. अब कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम ब्रिटेन का सामना करेगी जिसे जर्मनी ने 5-1 से मात दी है.
नई दिल्ली. ओलंपिक सेमीफाइनल में पहली बार खेल रही भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड का सपना टूट गया. अर्जेंटीना की टीम ने बेहद कड़े मुकाबले में भारत को सेमीफाइनल में 2-1 से मात दी. हालांकि महिला हॉकी टीम ओलंपिक इतिहासमें अब भी अपना पहला पदक जीत सकती है. तीसरे स्थान और कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला अब ब्रिटेन से होगा. पहले सेमीफाइनल में जर्मनी की टीम ने ब्रिटेन को 5-1 से बड़े अंतर से हराया.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की. भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने दूसरे मिनट में ही शानदार गोल से खाता खोला. गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और 1-0 से आगे रही. हालांकि दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी. अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए 18वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया. अर्जेंटीना की तरफ से कप्तान मारिया नियोल बारिवेउवो ने गोल किया. हालांकि दूसरे क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई. दूसरा क्वार्टर 1-1 से बराबर रहा.

Related posts

Bet Blast Gaming: Your Personal Portal to High-End Gaming Excellence

पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं इमरान खान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी चेतावनी

Pradesh Samwad Team

Chicken Road 2: Het Ultieme Arcade- Spel ten behoeve van Casino Spelers

Leave a Comment