Pradesh Samwad
खेल

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला
चम्बल ने बनाये 6 विकेट पर 356 रन

भोपाल, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी के चार दिवसीय फाइनल मुकाबले में आज चम्बल एवं रीवा संभाग के मध्य मैच शुरू हुआ जिसमे चम्बल संभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन सोलंकी के शानदार 97 रन तथा सोमू सिकरवार के 74 रन और जतिन राजपूत के 57 रनों के सहारे आज पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। रीवा की तरफ से हर्षित यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये । आज मैच में एमपीसीए के U-18 चयन समिति के चैयरमेन श्री करण शेखावत, सदस्य श्री पंकज पांडे, श्री रवि पाटनकर, श्री हमीद उल्लाह खान मामू मौजूद थे। इस अवसर पर भोपाल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री रजत मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष श्री जुनेद किदवई, सह सचिव श्री शांति जैन और वरिष्ठ क्रिकेटर और पूर्व रणजी कप्तान मध्यप्रदेश श्री बृजेश तोमर भी उपस्थित थे। इस मैच के अंपायर एमपीसीए के श्री रोहन श्रीवास्तव और श्री अनुज तोतरे और स्कोरर श्री दत्ता वरात हैँ

Related posts

डॉक्टर एस एम खान एक दिवसीय प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल 10 मई को

Pradesh Samwad Team

दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने की शानदार बल्लेबाजी, आरसीबी ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप
फाइनल मैच राजस्थान v/s दिल्ली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment