Pradesh Samwad
मनोरंजन

जेनिफर एनिस्टन ने प्रोफेशनल की मदद से इन्सोम्निया बीमारी को हराया


एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन को अब नींद से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया, कि वह कई साल से अनिद्रा (इन्सोम्निया) से ग्रसित थी। लेकिन प्रोफेशनल की मदद से उन्हें अब ये समस्या नहीं रही। पीपल को दिए एक इंटरव्यू मेंं जेनिफर ने अनिद्रा (इन्सोम्निया) के बारे में बात की और अपने संघर्ष को बताया। उन्होंने कहा, यह एक बहुत बड़ी समस्या बन गई थी, इसने मेरे जीवन को काफी प्रभावित किया। एक्सशोबीज के अनुसार, सुपरस्टार एक्ट्रेस ने आखिरकार एक डॉक्टर से मदद मांगी। यही नहीं, वह अनिद्रा से जुड़े एक नए अभियान, सीज द नाइट एंड डे में भी शामिल हुई। इस अभियान के तहत नींद से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाता है।
‘द मॉनिर्ंग शो’ की एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि पहले वह अपनी नींद की समस्या को सीरियस नहीं लेती थी, इसलिए उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से मना कर दिया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में, उन्होंने महसूस किया कि अब इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रोफेशनल के अलावा, जेनिफर ने सभी उपायों को किया, जो रात में उन्हें नींद आने में मदद कर सके। 53 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि वह योग करने के लिए समय निकालती हैं और रात को फोन से दूरी बनाए रखती है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी इस बीमारी को लेकर इतनी चितिंत थी, कि उन्हें डर लगा रहता था कि उनकी आज की रात भी तारे गिनकर कट जाएगी।
हर बार वह सोने की कोशिश करती थी, लेकिन उनकी नजर बार-बार घड़ी की तरफ जाती और सोचती कि कितना समय बीत गया है। ‘वी आर द मिलर्स’ की एक्ट्रेस स्लीपवॉक भी करती थीं। उन्होंने कहा, शुक्र है, यह रुक गया है। अब मानो शरीर कह रहा है, बाहर मत जाओ। अलार्म को फिर से बंद करो और आराम करो। एनिस्टन ने बताया कि उनकी अनिद्रा तब शुरू हुई जब वह लगभग 30 साल की थी।

Related posts

नूपुर शर्मा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, कहा- ये अफगानिस्तान नहीं है, वो अपनी बात रख सकती हैं

Pradesh Samwad Team

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन

Pradesh Samwad Team

बॉबी देओल ने दिखाया अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, पिता धर्मेंद्र ने कहा- मेरा बॉडी बिल्डर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment