23 C
Madhya Pradesh
October 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

जे डी सी ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक – 13 से 16/04/2022.तक होलकर स्टेडियम इंदौर में ग्रुप ‘अ’ में जबलपुर सम्भाग विरुद्ध शहडोल संभाग के मध्य प्रातः 7:00 बजे से खेले जा रहे मैच में दूसरे दिन 05 विकेट पर 250 रनों से आगे खेलते हुए शहडोल संभाग ने 120 ओवरों की गेंदबाजी में 07 विकेट पर 420 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी, 81 रनों पर नाबाद बल्लेबाज जगजीत बावेजा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 241 गेंदें खेलकर 17 चौके लगाए, तथा 07 वे‌ विकेट के लिए अपूर्व द्विवेदी के साथ 123 रनों की साझेदारी निभाई, अपूर्व द्विवेदी ने 81 रनों की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए, संकेत श्रीवास्तव 70 देवाशीष पांडे ने 54 रन बनाए।‌ जबलपुर सम्भाग से रोहित शर्मा ने 65 रनों पर 04 विकेट मृदुल यादव, वंदित जोशी व पारूष मंडल ने 1-1 विकेट लिया, दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जबलपुर सम्भाग ने पहली पारी में 53 ओवरों में 03 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं 32 रनों पर 02 विकेट गंवाने के बाद अर्पित गौड़ और आनन्द बैस ने 03 ये विकेट पर 131 जोड़े अर्पित गौड़ शतक से चूके 97 रनों की आक्रमक पारी 123 गेंदों में 14 चौके और एक छक्का लगाया आनन्द बैस 76* में अर्जुन पटेल 05* रन, शहडोल संभाग से अभिनव सिंग ने 02 तथा विरेन्द्र सिंह ने 01 विकेट लिया।

Related posts

बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने सेमी फायनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

लखनऊ सुपर जाएंट्स की सीएसके पर शानदार जीत, 6 विकेट से जीता हाई स्कोरिंग मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment