Pradesh Samwad
खेल

सभी अकादमी के छ: माह के अंतराल में होगा टैलेंट सर्च-खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में संचालित सभी स्पोर्ट्स अकादमी में हर छ: माह के अंतराल में टैलेंट सर्च किया जायेगा। एथलेटिक्स अकादमी की अलग विधाओं के प्रशिक्षक अपने खेल पर केन्द्रित टैलेंट सर्च करें। मंत्री श्रीमती सिंधिया टी.टी. नगर स्टेडियम में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की समीक्षा कर रही थी।
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस हैं। पूरे देश में मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स हब के रूप से जाना जाता है। एथलेटिक्स अकादमी में भी हमारे आगामी एशियन गेम्स के प्रोबेबल्स है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जो प्रशिक्षक जिस एथलेटिक विधा में अपना प्रशिक्षण देते हैं, वे दूसरी विधा के खिलाड़ी को प्रशिक्षित नहीं करें। उन्होंने कहा कि अब सभी प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने खिलाड़ियों का नियमित तौर पर ब्लड टेस्ट करवायें। सभी खिलाड़ियों के पहचान-पत्र बनें और आधार-कार्ड की जाँच भी करें। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जिन बच्चों का टैलेंट सर्च में चयन होता है, उनका अकादमी में एडमिशन के पहले मेडिकल और ब्लड टेस्ट अनिवार्य रूप करवायें।
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षकों से उनकी समस्याओं, उपकरणों आदि की जानकारी ली। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि गुप्ता और न्यूट्रिशनिस्ट श्रीमती आराधना शर्मा भी उपस्थित थी।

Related posts

मिहिर दोई गणेश के हरफनमौला खेल की बदोलत डीपीएस वसंत कुंज की श्याम कुमार क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

भारत की नजरें सीरीज जीतने पर

Pradesh Samwad Team

भारत की पहली बुलेट क्रशर मशीन म.प्र. शूटिंग अकादमी में स्थापित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment