Pradesh Samwad
खेल

बाबर का अर्धशतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से जीता एकमात्र टी-20 मैच

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टी-20 मैच को जीत लिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बाबर आजम के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 162रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने कप्तान एरोन फिंच के अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल कर ली।
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पारी की बेहतरीन शुरूआत की थी। रिजवान ने जहां 19 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए तो बाबर ने 46 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। पाकिस्तान के फखर जमा शून्य पर ही पवेलियन लौट गए तो अहमद ने 13 तो खुशदिल ने 24 रनों का योगदन दिया।
पाकिस्तान टीम एक समय 200 पार जाती दिख रही थी लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस ने चार विकेट निकालकर पाकिस्तान के स्कोर पर ब्रेक लगा दी। एलिस के अलावा कैमरून ग्रीन ने दो विकेट निकालकर पाकिस्तान को 162 रनों तक रोक लिया।
जवाब में खेलने उतरी ऑस्टे्रलिया टीम को कप्तान एरोन फिंच और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरूआत दी। वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस ने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। जोस इगलिसने 15 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। मध्यक्रम में स्टोइनिस ने 9 गेंदों पर पांच चौके लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में मैकडेरमोट ने बहुमूल्य रन बनाकर ऑस्टे्रलिया की झोली में जीत डाल दी। पाकिस्तान की ओर से शहीन अफरीदी ने दो तो उमसान कादिर ने भी दो विकेट हासिल किए।

Related posts

हार के बाद केकेआर टूर्नामेंट से बाहर, प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी लखनऊ सुपर जायंट्स

Pradesh Samwad Team

युवा दिवस पर प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव उद्घाटन समारोह से जुडे़ प्रदेश भर के युवा
प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर पर मल्लखम्ब, योग एवं अन्य कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

बांग्लादेश पहुंची पाकिस्तानी टीम ने मैदान पर गाड़ा अपना झंडा, मच गया बवाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment