30.7 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्वर्गीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता। रेलवे हबीबगंज फाइनल में स्पोर्ट्स एज और डीजीपी इलेवन ने पाने अपने मैच जीते

स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं :-(1)आज का पहला मैच मीडिया इलेवन और स्पोर्ट्स एज के मध्य खेला गया। स्पोर्ट्स एज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। मीडिया इलेवन की तरफ से विवेक साध्य ने आतिशी 45 रन आनंद रजक के 34 ,रोहिताश्व और अजय ने 25 -25 रन बनाए। स्पोर्ट्स एज की तरफ से नरेश रेड्डी और रितेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी स्पोर्ट्स एज की टीम ने यह मैच 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। मंजीत गिरजे ने नाबाद 95*और डॉ बृजेश श्रीवास्तव ने 46 रन बनाए। मीडिया इलेवन की तरफ से कप्तान राम यदुवंशी ने 2 विकेट और आयुष और अजय ने 1-1 विकेट लिया। मंजीत गिरजे को मेन ऑफ द मैच चुना गया। (2) आज का दूसरा मैच जोकि इंटर क्लब ग्रुप का पहला सेमीफाइनल मैच था एन सी सी सी और रेलवे हबीबगंज के मध्य खेला गया। एन सी सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए। एन सी सी सी की तरफ से मोहित झावा ने 35 ,आदित्य उपाध्याय ने 30 और अविनाश तिवारी ने 29 रन का योगदान दिया। रेलवे हबीबगंज की तरफ से दौलत उइके ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, संकेत ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे हबीबगंज ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 138 रन बनाकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। अंकित लोधी ने नाबाद 63, रितिक टाडा ने 28 और नितिन बजाज ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अंकित लोधी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।। (3) आज के तीसरे मैच में नगर निगम फायर और डीजीपी इलेवन के मध्य मैच खेला गया। नगर निगम फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 221रन बनाए। विजय सिंह ने 55, संदीप सूर्यवंशी ने 43 और विपिन ने 40 रन बनाए। नगर निगम फायर की तरफ से बिलाल ने 3 कमल सोलंकी और सुलेमान ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नगर निगम फायर की टीम 16 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। अमन ने 33 और नमन ने 32 रन बनाए। डीजीपी इलेवन ने यह मैच 105 रन से जीत लिया। डीजीपी इलेवन की तरफ से अरुण सिंह चौहान ने 4 ओवर में 21 रन देकर 7 विकेट लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। आज मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को श्री रजत मोहन वर्मा सचिव बी डी सी ए व श्री शान्ति कुमार जैन सह सचिव बी डी सी ए ने पुरस्कृत किया

Related posts

कोहली एंड कंपनी को भारी पड़ सकता है पाकिस्तान के ‘उल्टे हाथ का दांव’

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : इंदौर संभाग भोपाल संभाग को हरा बना चेम्पियन भोपाल के प्रारब्ध (108 रन और 3 विकेट) और इंदौर के माधव तिवारी (107 रन और 2 विकेट) का शानदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

तालिबान राज में अफगान झंडे के साथ उतरी क्रिकेट टीम, राष्ट्रगान गाकर रो पड़े खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment