Pradesh Samwad
खेल

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

युवराज श्री महान आर्यमान सिंधिया बने उपाध्यक्ष ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सरंक्षक श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा आज नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पूर्व आई ए एस श्री प्रशांत मेहता को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्री महान आर्यमान सिंधिया और श्री राजेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। सचिव पद पर संजय आहूजा और सहसचिव पद पर अजय गोयल और बी के शर्मा को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बापना को चुना गया जबकि कार्यकारिणी समिति में सर्व श्री रमेश अग्रवाल , सुनील गढ़कर, डॉ पुनीत रस्तोगी, उमेश सिंह, इन्दर सेजवानी, जयेंद्र और निर्भय बाकलीवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों, खिलाडीयो और वरिष्ठ क्रिकेटर्स ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : उड़ान क्रिकेट अकादमी ने वी एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश, कल खेला जाएगा मुकाबला

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : अभिषेक की गैन्दबाजी से उड़ान फायटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

अग्रिम शर्मा के घातक गेंदबाजी से डी सी बाल भवन की बी एन शर्मा क्रिकेट कप में शानदर जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment