30.7 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

बेटी मरियम ने की इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग,ब्रिटेन में नवाज शरीफ पर हमला

पाकिस्‍तान में चल रही सियासी उठा-पठक के बीच लंदन में रह रहे पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (nawaz sharif) पर कथित तौर पर हमला हुआ है। बताया जाता है कि यह हमला पाकिस्‍तान के मौजूदा पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता ने किया है। पाकिस्‍तान में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज (maryam nawaz) ने इसकी निंदा करते हुए फौरन इमरान खान (Imran Khan) को अरेस्‍ट करने की मांग की है। रविवार को इमरान खान के खिलाफ पाकिस्‍तान की संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव (pakistan no confidence motion) पर मतदान होना है।
नवाज शरीफ पर हमले की जानकारी एक पाकिस्‍तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने दी। बताया गया कि इस हमले में नवाज शरीफ का एक अंगरक्षक घायल हो गया है। फैक्‍ट फोकस नाम के डिजिटल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले नूरानी ने ट्वीट करके कहा, ‘लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर पीटीआई कार्यकर्ता ने हमला किया है। पाकिस्तान में पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि अब पार्टी ने सारी हदें पार कर दी हैं। शारीरिक हिंसा को माफ नहीं किया जा सकता है। पीटीआई पर कार्रवाई करके एक उदाहरण बनाया जाना चाहिए।’
नवाज के भाई विपक्ष की अगुआई कर रहे : यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सबकी निगाहें पाकिस्‍तान की संसद में होने वाली अविश्‍वास प्रस्‍ताव की वोटिंग पर लगी हैं। पाकिस्‍तान में नेता विपक्ष और पीएमएल-एन के नेता शाहबाज शरीफ (नवाज शरीफ के भाई) के बारे में इमरान खान कह चुके हैं कि ये अगर ये लोग सत्‍ता में आए तो ‘अमेरिका की गुलामी’ करेंगे।
इमरान को 172 वोटों की जरूरत :इमरान खान को सरकार में बने रहने के लिए नेशनल असेंबली में 172 वोटों की जरूरत है। जबकि पाकिस्तान न्यूज वेबसाइट जियो टीवी के अनुसार खान के पास 142 और विपक्ष के पास 199 सांसदों का समर्थन है जिसके आधार पर विपक्ष इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
अभी तक पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। साथ ही किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के चलते सत्ता से बेदखल नहीं होना पड़ा है। इमरान खान इसका सामना करने वाले तीसरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हैं।

Related posts

सीएम यादव ने होनहार खिलाड़ियों को दी 25 करोड़ से भी ज्यादा की प्रोत्साहन राशि

Pradesh Samwad Team

अफगान सेना पर भड़के जो बाइडन, ‘अफगानिस्तान के सैनिक तैयार नहीं तो अमेरिका क्यों लड़े युद्ध’

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन का दावा- मारियुपोल पर रूस ने बरसाया रहस्यमय जहर, बेहाल हुई जनता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment