20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन स्पर्धा में तमिलनाडू की गायत्री एन. पहले स्थान पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले और मनु भाकर दूसरे स्थान पर, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे स्थान पर

गोरागांव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 30 मार्च, 2022 तक नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम एवं द्वितीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। आज ट्रायल-1 में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में वूमेन सीनियर एवं जूनियर तथा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल वूमेन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में फायनल मुकाबले खेले गए। विस्तृत परिणाम निम्नानुसार है:- आज खेल गए 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन मुकाबले में म. प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पंजाब कि स्विफ्ट कौर पहले तथा हरियाणा की निश्चल तीसरे स्थान पर रही। म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी नूपूर कुमावत 6वें स्थान पर रही। इसी तरह 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन मुकाबले में तमिलनाडू की गायत्री एन. ने पहला स्थान हासिल किया। पंजाब कि स्विफ्ट कौर दूसरे तथा पश्चिम बंगाल की आयुषी पोद्दार तीसरे स्थान पर रही। म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की शूटर आशी चौकसे ने इस केटेगरी में 6वां स्थान हासिल किया। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल वूमेन सीनियर इवेन्ट में पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार पहले, महाराष्ट्र की राही सरनोबत दूसरे और हरियाणा की रिद्म सांगवान तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह सेलेक्सन ट्रायल-2 के अंतर्गत 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वूमेन स्पर्धा में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले तथा मनु भाकर दूसरे स्थान पर रही। जबकि दिल्ली की नाम्या कपूर तीसरे स्थान पर रही।
17 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले : 17 मार्च को ट्रायल-2 के अंतर्गत 10 मीटर एयर रायफल मेन केटेगरी में सीनियर, जूनियर और यूथ में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे। 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन वूमेन और जूनियर वूमेन वर्ग स्टेज पार्ट 1 और 2 में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे।

Related posts

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
} कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु की टीमें पहूंची सेमी फायनल में
} 16 अप्रैल को खेले जायेंगे सेमी फायनल मुकाबलें } प्रतियोगिता में 15 अप्रैल को विश्राम रहेंगा

Pradesh Samwad Team

भारत ने टी20 स्टाइल में जीता तीसरा वनडे मैच, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment