Pradesh Samwad
मनोरंजन

क्रिश्चन वेडिंग कर जेम्स मिलिरॉन की हुईं शमा सिकंदर

\एक्ट्रेस शमा सिकंदर आखिरकार अपने प्यार जेम्स मिलिरॉन की दुल्हनिया बन गईं। शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन संग गोवा में शादी रचाई। कपल ने 14 मार्च को क्रिश्चन वेडिंग की जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्रिश्चन ब्राइड बनीं शमा बला की खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो शमा व्हाइट गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
उन्होंने डायमंड इयररिंग्स और मैसी हेयरबन के साथ मिनिमल मेकअप से खुद को निखारा था। वहीं व्हाइट टक्सीडो में जेम्स डैपर लग रहे थे। शमा सिकंदर ने अपनी व्हाइट वेडिंग की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है।
दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। जेम्स को अपनी पत्नी के माथे पर साइड से किस करते हुए देखा जा सकता है।

Related posts

बेटी विवियन के साथ हॉलीवुड की सड़कों पर स्पॉट हुई एंजेलिना जोली, एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Pradesh Samwad Team

आर्यन खान के इंतजार में जगमगाया ‘मन्‍नत’, मां गौरी खान ने दिवाली से पहले सजाया पूरा घर

Pradesh Samwad Team

मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते नजर आए सनी देओल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment