Pradesh Samwad
मनोरंजन

मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते नजर आए सनी देओल


एक्टर सनी देओल की मां प्रकाश कौर सोशल मीडिया से दूर ही रहती है। प्रकाश अपने बच्चों के साथ तस्वीरों और वीडियोज में बहुत कम नजर आती है। हाल ही में सनी ने मां के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर के साथ बर्फ में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में सनी ब्लैक जैकेट और ग्रीन पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रकाश ब्लैक कुर्ते और रेड प्लाजो में दिखाई दे रही है। ओपन हेयर्स और शेड्स से प्रकाश ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों मां बेटे बर्फ में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के ऊपर बर्फ फैंक रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा- हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। यह लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है, जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में आर बाल्की ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म में सनी देओल, पूजा भट्ट, दुल्कर सलमान और श्रिया धन्वंतरि नजर आएंगे। सनी पहली बार आर बाल्की के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा सनी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘अपने 2’ की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

Related posts

रणबीर कपूर ने कहा : हम सिर्फ तीन सबसे अच्छे दोस्त थे, आलिया और मैं, अयान के साथ बैठकर इस फिल्म का सपना देख रहे थे, और उसके लिए तैयार थे

Pradesh Samwad Team

दीपिका पादुकोण के को-स्टार की शर्मनाक करतूत, 20 से ज्यादा महिलाओं का किया रेप, हो सकती है 10 साल की जेल!

Pradesh Samwad Team

कंगना रनौत बोलीं- अभी साल खत्म नहीं हुआ है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment