Pradesh Samwad
खेल

इंग्लैंड के स्पिनर का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ सीरीज से हमारे स्तर का पता चलेगा

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उनकी टीम का प्रदर्शन यह निर्धारित करेगा कि वह अपने खेल के विकास के मामले में कहां पहुंचे है। लीच इस साल की शुरुआत में भारत में टेस्ट श्रृंखला में खेल चुके है और वह आगामी घरेलू श्रृंखला में व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने फरवरी-मार्च में इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेली गई चार मैचों की श्रृंखला में 18 विकेट झटके थे। लीच ने कहा कि भारत में उनकी सफलता ने उन्हें बुधवार से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। ‘द गार्जियन’ के मुताबिक लीच ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मैं इन खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘अगर विकेट बेहतर है तो यह सिर्फ अपने कौशल के मुताबिक थोड़ा ढलने के बारे में है। मुझे इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजी करने में मजा आता है। विकेट आमतौर पर (साल के इस समय) काफी सूखे होते हैं और निश्चित रूप से इसमें स्पिनरों की भूमिका होगी।’ उन्होंने कहा, ‘भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से हमें पता चलेगा कि हमारा स्तर क्या है।’
लीच इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं ताकि वह एशेज श्रृंखला के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं अब भी नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना कि मेरा खेल अच्छा रहे ताकि मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन करू और टीम में जगह बरकरार रखूं।’

Related posts

रविंद्र जडेजा से हारा श्रीलंका, भारत ने तीन दिनों में ही जीता मोहाली टेस्ट

Pradesh Samwad Team

अमय का शतक, अनिल का चौका

Pradesh Samwad Team

रहमानुल्ला गुरबाज का 9वें मैच में तीसरा शतक, अफगानिस्तान तीसरा वनडे जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment