39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. की अंजली वर्मा ने लॉन टेनिस में जीता तीसरा स्वर्ण पदक
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की लॉन टेनिस खिलाड़ी सुश्री अंजली वर्मा ने अपने जोड़ीदार रोहित रावत के साथ मिलकर मिक्स डबल्स में महाराष्ट्र की खिलाड़ी जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। यह पहली बार है कि म.प्र. की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के वूमेन सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी खिलाड़ी है तथा वह सहायक ग्रेड-3 के पद पर मंत्रालय में कार्यरत है। अंजली वर्मा ने 50 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर 25 से ज्यादा पदक अर्जित किए है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में अंजली वर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें लॉन टेनिस के तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related posts

सेंट माइकल ने जीती सीरीज, भोपाल, उज्जैन में खेली गई तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की

Pradesh Samwad Team

ओबैदुल्लागंज के आसिम खान अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे

Pradesh Samwad Team

प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment