26.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नर्मदा पुरम अंडर 22 टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इंदौर में आयोजित पुरस्कार समारोह में नर्मदा पुरम संभाग की अंडर 22 टीम को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी जीतने पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अभिलाष खांडेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सचिव श्री संजीव राव द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया नर्मदा पुरम अंडर 22 टीम के सदस्य एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रिप्रेजेंटेटिव श्री अनंत तिवारी सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने पुरस्कार ग्रहण किया नर्मदा पुरम अंडर 22 टीम को पुरस्कार के रुप मैं ₹375000 की राशि प्राप्त हुई।
नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार चेयरमैन श्री रोहित फौजदार उपाध्यक्ष श्री राजेश तिवारी श्री कुलभूषण मिश्रा सह सचिव श्री योगेश परसाई श्री निर्वेश फौजदार श्री अद्वैत फौजदार श्री मनोहर विलथरिया श्री दिलीप नामदेव श्री सलीम सिद्दीकी एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ ने बधाई दी

Related posts

मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा बने आइकेसीए के अध्यक्ष
भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (आइकेसीए) की वार्षिक बैठक राजधानी भोपाल में होटल रेडिसन में बुधवार को आयोजित हुई जिसमे मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा को आइकेसीए का अध्यक्ष और गुजरात के बीएस वनार को महासचिव चुना गया।

Pradesh Samwad Team

दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने की शानदार बल्लेबाजी, आरसीबी ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment