39.5 C
Madhya Pradesh
May 3, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने अरशद वारसी संग ‘झगड़े’ पर 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी


2017 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ (Jolly LLB 2) में जब अरशद वारसी (Arshad Warsi) की जगह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को साइन किया गया था तो चर्चा होने लगी कि दोनों स्टार्स के बीच दरार आ गई है। अरशद वारसी इस फिल्म के प्रीक्वल में लीड रोल में थे। 2013 में आए प्रीक्वल यानी ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी थे और वह फिल्म हिट रही।
कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म के सीक्वल में अरशद होंगे, पर उनकी जगह अक्षय कुमार ने ले ली। खबरें आने लगीं कि इस वजह से अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। अब करीब 5 साल बाद अक्षय ने अरशद वारसी संग लड़ाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
अक्षय हाल ही फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मौजूद थे। फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन (Kriti Sanon), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और अरशद वारसी भी हैं। अक्षय से जब अरशद वारसी संग विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो ऐक्टर ने कहा कि उन दोनों के बीच कभी कुछ ऐसा हुआ ही नहीं था।
वह बोले, ‘अकसर ही मीडिया में ऐसी बातें होती रहती हैं कि मैं जिन लोगों के साथ काम करता हूं, उनके साथ मेरी पटती नहीं है। ‘सूर्यवंशी’ के दौरान भी यही कहा गया कि रोहित शेट्टी के साथ मेरी बड़ी लड़ाई हुई। जबकि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं जिसके साथ भी काम करता हूं, उसके साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखता हूं।’
‘बच्चन पांडे’ की प्रमोशन में पहुंचे अक्षय कुमार और कृति सेनन, फैंस को खूब पसंद आई केमिस्ट्री
बात करें फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की तो इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूसर हैं। यह 2014 में आई तमिल फिल्म Jigarthanda का हिंदी रीमेक है। ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च को रिलीज होगी।

Related posts

अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र ने बताया अपना हाल, कहा- बहुत बड़ा सबक मिला है

Pradesh Samwad Team

डॉगी संग लॉस एंजिल्स के मॉल पहुंची COURTNEY STODDEN, स्किनफिट आउटफिट में दिखा कमाल का फिगर

Pradesh Samwad Team

माइकल बे: मैं नियमों को नहीं जानता, मुझे नहीं पता, लेकिन यह विल से थोड़ा अलग था

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment