Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : सेंट माइकल रेड एवं अरेरा अकेडमी प्लेऑफ में

भोपाल | स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जा रही सैयद शकील मोहम्मद मेमोरियल T20 लीग प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए । पहला मैच सेंट माइकल रेड एवं वी, एस, एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें वी एस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्तंड 59 रन तथा ओजस 50 रनों के सहारे 150 रनों का लक्ष्य रखा सेंट माइकल रेड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सलमान बेग ने हैट्रिक के साथ 7 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल रेड 156 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई किया समीर कुरेशी ने 72 रन तथा अतुल कुशवाहा ने 53 रनों की शानदार पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच सलमान बेग रहे ।आज का दूसरा मैच अरेरा अकादमी एवं लायन क्लब के मध्य खेला गया जिसमें लॉयन क्लब ने पहले खेलते हुए 124 रन बनाए रवि ने 37 रन तथा सचिन ने 30 रन बनाए प्रभांशु ने 3 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा एकेडमी ने यह रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए प्रभांशु ने 23 रन बनाए इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रभांशु को दिया गया आज का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष श्री जुनैद किदवई तथा रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी श्री बृजेश तोमर द्वारा दिया गया इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के सचिव सैयद अबान शकील मौजूद थे। कल के मैच पहला मैच फाइनल क्वालीफायर -सेंट माइकल रेट विरुद्ध अंकुर अकैडमी
दूसरा मैच एलिमिनेटर, एनसीसी विरुद्ध अरेरा अकादमी।

Related posts

रोहित शर्मा का बल्ला चला, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Womens World Cup NZ vs IND : अर्धशतक लगाने के बाद केर पवेलियन लौटीं, भारत को तीसरी सफलता

Pradesh Samwad Team

चैंपियन चेन्नई पहले मैच में ही चित, कोलकाता ने 6 विकेट से हराकर किया दमदार आगाजhttps://pradeshsamwad.com/wp-admin/edit.php?post_type=post

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment