Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडन : नहीं भेजेंगे सेना, हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना पुतिन अलग-थलग पड़ चुके हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की जड़ें हिला दी हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। पुतिन इतना अलग-थलग पड़ चुके हैं जितना पहले कभी नहीं पड़े। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जा रहा है।
अपने संबोधन में बाइडन ने साफ कर दिया कि हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना। हम यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए यूक्रेन नहीं जाएंगी। लेकिन हम अपने नाटो सहयोगियों की रक्षा करने की कसम खाते हैं। हमारी थलसेना, नौसेना और वायुसेना किसी भी नाटो देश के क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने भले ही कीव को टैंकों से घेर लिया है लेकिन वह कभी यूक्रेनियों के दिलों पर कब्जा नहीं कर पाएंगे और स्वतंत्र विश्व के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे।
‘लंबे समय तक चुकानी होगी कीमत’ : बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा अपनी सामूहिक शक्ति के साथ करेंगे। यूक्रेनी पूरे साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन भले यह युद्ध जीत जाएं लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। अमेरिकी न्याय विभाग रूस के अपराधों के खिलाफ एक टास्क फोर्स का गठन कर रहा है। हम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलसकर आपकी की याच, आपके लक्जरी अपार्टमेंट और आपके प्राइवेट जेट को जब्त करेंगे।
‘रूसी विमानों के लिए हवाईक्षेत्र को बंद करेंगे’ : उन्होंने कहा कि हम अपने साथियों के साथ मिलकर सभी रूस विमानों के लिए अमेरिका के हवाईक्षेत्र को बंद करेंगे। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि पश्चिमी देशों को सोवियत संघ में शामिल रहे देशों के क्षेत्र में सैन्य केंद्र स्थापित नहीं करने चाहिए जो नाटो के सदस्य नहीं हैं। स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन एक वार्षिक संदेश होता है जो अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से मौजूदा स्थिति पर प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत के निकट अमेरिकी कांग्रेस को दिया जाता है।

Related posts

द्वीपों के पास भेजा एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोतों का काफिला

Pradesh Samwad Team

अपनी ही आवाम ने किया ट्रोल- शर्मनाक कैप्टन!

Pradesh Samwad Team

टेक्टोनिक प्लेटों के नए नक्शे ने दुनिया को चौंकाया, यूरोप की तरफ खिसक रहा भारत!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment