Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी, मार्च के दूसरे सप्ताह से तपेगा एमपी

ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली है। मगर फरवरी के दूसरे सप्ताह से राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान लगातार डबल डिजिट में है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 15 डिग्री और दिन का 30 डिग्री के आसपास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में रात का तापमान में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में दोगुना हो गया है। इस बदलाव के बाद भोपाल में लोगों को रात में पंखे की जरूरत पड़ने लगी है।
मौसम विभाग की जलवायु विशेषता के अनुसार फरवरी में भोपाल में औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है जो 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं, फरवरी में भोपाल का औसत न्यूनतम तापमान आम तौर पर महीने के अंत तक 10 डिग्री से 19 डिग्री सेल्सियत तक बढ़ जाता है। भोपाल मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम के लिए, ओडिशा और पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण और मराठावाड़ा पर दूसरा चक्रवाती परिसंचरण है। इस सिस्टम से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मंगलवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शहर में रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही मालवा-निमाड़ इलाके में भी इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से मई तक इंदौर संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान सामान्य से बढ़े हुए रहेंगे। लू के दिन भी पिछले दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

Related posts

Live vs RNG nei casinò moderni : quale modalità garantisce vincite più consistenti?

नरेला विधानसभा के ऐशबाग में फर्जी वोटिंग का मामला

दियों को जोड़ने की केन-बेतवा परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वरदान : चौहान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment