Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आज से आगाज उदघाटन मुकाबला मीडिया इलेवन और ऑफिसर्स इलेवन के मध्य

प्रथम स्व.सैय्यद शकील मोहम्मद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 1 मार्च से स्थानीय बाबे अली खेल मैदान पर शुरू होगी । प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की 12 प्रतिष्ठित टीम हिस्सा ले रही है । प्रतियोगिता में सेन्ट माइकल के अलावा मयंक चतुर्वेदी, अंकुर क्रिकेट अकादमी, एन सी सी सी, अरेरा क्रिकेट अकादमी, रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी, ज्योतिरादित्य क्रिकेट अकादमी आदि टीमो के आने की संभावना है। शीर्ष 4 टीमो के मध्य प्ले ऑफ खेला जाएगा। सेंट माइकल की सचिव सुश्री हिबा शकील ने बताया कि अब तक उनके स्वर्गीय पिताजी यह टूर्नामेंट पिछले 20 वर्षों से निशुल्क करवाते आ रहे थे अब यह टूर्नामेंट उनकी स्मृति में करवाया जाएगा। आपको बता दे कि सैय्यद शकील मोहम्मद ने भोपाल क्रिकेट को एक नया आयाम और दिशा दी और भोपाल शहर की युवाओ को शानदार मौके प्रदान किए। सेंट माइकल की सचिव हिबा शकील मोहम्मद स्पोर्ट्स एज संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि टूर्नामेंट से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है हमारा मुख्य उद्देश्य सभी टीमों को बेहतर से बेहतर कंडीशन में मैच खिलाने का है यह आमंत्रित टूर्नामेंट है जिसका फाइनल 10 मार्च को खेला जाएगा इसमें भोपाल की प्रमुख 12 क्रिकेट अकादमी की टीमें शामिल हो रही है इसके उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 10 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Related posts

महिला आईपीएल के पहले मैच में सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को रौंदा

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल, रीवा और शहडोल ने अपने अपने मैच जीते, भोपाल विरुद्ध ग्वालियर और इंदौर विरुद्ध नर्मदापुरम के मध्य सेमीफइनल

Pradesh Samwad Team

ENG v IND Day 4 Stumps : भारत को आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 157 रन, स्कोर 52/1

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment