Pradesh Samwad
खेल

सूर्यकुमार यादव हुए बाहर: रिपोर्ट्स


सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वह लखनऊ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान नजर आए थे लेकिन हमारी सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक 31 वर्षीय इस बल्लेबाज के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हैं और उन्हें इस सीरीज के लिए अनफिट बताया गया है।
सूर्यकुमार यादव कहां चोटिल हुए इसके बारे में पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन ऐसी खबरें सामने आई हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग दौरान उन्हें चोट लगी।
सूर्यकुमार यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। दीपक चाहर के बाद वह सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। चाहर भी लखनऊ और धर्मशाला में होने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं। चाहर को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में ओपनर्स को आउट करने के बाद चाहर मैदान से बाहर चले गए थे। वह अपना दूसरा ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे। क्रिकबज के मुताबिक वह टीम के साथ लखनऊ भी नहीं गए थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनका रिप्लेसमेंट नहीं घोषित किया था। टीम ने पहले से ही जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में शामिल किया है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजी पहले ही मजूबत हो गई है। बुमराह एक ब्रेक के बाद लौट रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह को टीम का उपकप्तान घोषित किया गया है। इसके साथ ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को बायो-बबल प्रोटोकॉल भी नहीं दिया जा सकेगे। इसलिए भारत के पास श्रीलंका सीरीज के लिए अब सिर्फ 16 सदस्यीय टीम है। सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद के दो टी20 मुकाबले 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में होंगे।
श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टी20 इंटरनैशनल टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान

Related posts

नीरज पटेल का सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

Pradesh Samwad Team

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

शाश्वत कोहली के शानदार बालेबाजी की बदौलत DDA और स्पार्क मिंडा का मैच टाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment