Pradesh Samwad
मनोरंजन

80 साल के अमेरिकन सिंगर बॉब डिलन पर शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप


अमेरिका के मशहूर गायक और गीतकार बॉब डिलन (Bob Dylan) पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में साल 1965 में बॉब डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता गायक ने इस आरोप का खंडन किया है।
कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय जेसी ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि बॉब डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
बॉब डिलन (80) के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे में जेसी ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में छह सप्ताह के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया।
साल 1960 के दौरान न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमार बॉब डिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है। उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

अनिल कपूर : दक्षिण भारतीय सिनेमा हम सभी के लिए एक प्रेरणा है

Pradesh Samwad Team

जेल से रिहा होते ही प्रेग्नेंट रिहाना संग स्पॉट हुए ASAP ROCKY

Pradesh Samwad Team

ट्विंकल खन्ना की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर बन रही फिल्म

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment