Pradesh Samwad
खेल

8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता, आशीष प्रधान लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन चैम्पियन बने

आशीष प्रधान ने दमदार खेल के सहारे अक्षय पांचाल को 21-12, 21-16 से हराकर 8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता के पुरूष एकल का खिताब जीत लिया। इमर्जिंग प्लेयर लव नायक तथा स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी आशीष प्रधान बने। स्पर्धा में आशीष प्रधान, धीरेन देसाई-रविन्दर चालवा, बीके सोनी ने दोहरे खिताब अर्जित किये। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस जिम्नेशियम हॉल, जहॉगीराबाद में लाल परेड ग्राउन्ड स्पोटर्स क्लब द्वारा किया गया। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक, म.प्र. सुधीर कुमार सक्सैना ने पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया। समारोह में डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विपिन माहेश्वरी, एडीजी एसटीएफ, संचालक खेल रवि गुप्ता, अगम जैन व सागर विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व में अतिथियों का स्वागत सर्वश्री पवन भदौरिया, डॉ समीर सिंह, गिरीश मनचंदा, कुलवंत पुरी, राजीव सक्सैना, पवन वाधवा इत्यादि ने किया। कार्यक्रम का संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया। पुरूष वर्ग के खिताबी मुकाबले में आशीष प्रधान ने अक्षय पांचाल को सीधे गेमों में 21-12, 21-16 से तथा पुरूष युगल में विजय निकुम के साथ मिलकर कांटे के मुकाबले में तनवीर सिंह-जयंत अलोने को 21-18, 20-22, 22-20 से परास्त कर दोहरा खिताब अपने नाम किया। 50 वर्ष वर्ग के फाइनल में राजीव सक्सैना-गिरीष मनचंदा ने मनु व्यास-राजेश गुप्ता को कडे मुकाबले में 21-19, 21-16 से हराकर खिताब जीता। 40 वर्ष वर्ग में धीरेन देसाई-रविन्दर चावला ने अमित साहू-पंकज जैन की जोडी को आसानी से 21-7, 21-11 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव अर्जित किया। मिश्रित युगल में अदिति वर्मा-दिवेश मलिक ने स्नेहा सरकार-जयंत अलोने को 21-12, 21-16 से हराया। क्लब के सदस्य अमित बिन्दल को भोपाल चेम्बर्स ऑफ कामर्स की कार्यकारिणी में चुने जाने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Related posts

इंटर फीडर सेंटर हॉकी प्रतियोगिता के विजेता बालिका हाँकी टीम एंव उपविजेता बालक हाँकी टीम के खिलाड़ी हुए सम्मानित

Pradesh Samwad Team

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

Pradesh Samwad Team

शालेय खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में कार्यशाला आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment