25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

7 बच्चों की मां को देखकर हर कोई खा गया धोखा, आपको भी नहीं होगा यकीन


फिट रहना है जरूरी : जिंदगी में तीन रंग एक बार जाते हैं तो कभी वापस नहीं आते। पहला पेरेंट्स, दूसरा हुस्न और तीसरा जवानी। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है इंसान को फिटनेस के मायने पता चलने लगते हैं। हालांकि कुछ लोग अपनी उम्र छुपा लेते हैं, पता नहीं चलता कि वो कितने साल के हैं। वो अपने शरीर को मैनटेन रखते हैं। हालांकि महिलाओं के लिए यह काफी मुश्किल टास्क होता है, खासतौर पर मां बनने के बाद। लेकिन एक महिला है, जिनके 7 बच्चे हैं। पर वो आज भी यंग लगती हैं।
बेटियों की बहन समझ लेते हैं लोग : इस महिला का नाम Jessica Enslow और वो यूएसए के उटाह की रहने वाली हैं। उनकी ऐज इतनी छोटी लगती है कि लोग उन्हें बेटियों की बहन ही समझ लेते हैं। उनकी बेटियों की उम्र 18 और 23 वर्ष है। वैसे ऊपर इस वीडियो को देख आप बता सकते हो कि इनमें से मां कौन है?
46 वर्ष है उनकी उम्र : जबकि जेसिका की उम्र 46 वर्ष है लेकिन देखने में आज भी लोग उन्हें 21 साल का मान लेते हैं।
बढ़ती उम्र के साथ हुईं फिट : साल 1994 में जेसिका ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। तब वो 18 साल की थी। 1996 में दोबारा प्रेगनेंट हुईं। उम्र बढ़ती गई, आने वाले 19 वर्षों में उन्होंने 7 बच्चों को जन्म दिया। उनके सबसे छोटे बच्चे का जन्म साल 2013 में हुआ। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई वो और ज्यादा फिट होती गई।
ऐसे रखती हैं खुद को फिट : इंडिया टाइम्स के मुताबिक, वो हफ्ते में तीन दिन जिम जाती हैं। उन्हें कार्डियो वर्कआउट काफी पसंद है। इंस्टा पर उन्हें 2 लाख 95 हजार लोग फॉलो करते हैं। उन्हें टिकटॉक वीडियोज बनाना भी पसंद है। सोशल मीडिया पर लोग उनको और उनकी बेटियों को देखकर कमेंट करते हैं कि वो अपनी बेटियों की ही उम्र की लगती हैं।
बता दें कि उनकी दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी से जेसिका के 4 और दूसरी शादी से 3 बच्चे हैं।
जेसिका जिम के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर डाइट का भी विशेष ध्यान रखती हैं। वो प्रोटीन और फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करती हैं। वो बताती हैं, ‘मैं आज भी सुबह 4:30 पर उठती हूं।’ इसके बाद वो वर्कआउट करती हैं और अपने बच्चों का ध्यान रखती हैं।

Related posts

इस भारतीय शख्स को लंदन में चाहिए दुल्हनियां, 2 लाख रुपये खर्च कर रेलवे स्टेशन पर लगवाया पोस्टर

Pradesh Samwad Team

सीट के लिए प्लेन में हुई लड़ाई, यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के

Pradesh Samwad Team

अमेरिका के एक घर में मिला शव, घेरकर बैठे थे 124 जहरीले सांप, रहस्यमय मौत !

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment