34 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

68वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आरसीसी भोपाल महिला टीम बनी चैम्पियन

बालाघाट में 6 से 9 जनवरी, 2022 तक आयोजित प्रतियोगिता में 33 टीमों ने भाग लिया जिसमें पहला मैच खण्डवा से 34-14 से, दूसरा मण्डला से 23-15 से, तीसरा प्री क्वार्टर फायनल हरदा जिला से 25-15 से, क्वार्टर फायनल जबलपुर से 29-20 से, सेमी फायनल ग्वालियर से 33-29 से जीतकर फायनल में प्रवेश किया। फायनल में सागर जिले की टीम को 29-27 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया और चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि से उन्हें अवगत कराया। संचालक खेल ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर बधाई दी।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में मेजबान टीम को 3 विकेट से हराकर जीती सीरीज

Pradesh Samwad Team

एल.बी.एस. अकादमी ने सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर और उड़ान अकादमी ने क्रिक किंगडम को हराया

Pradesh Samwad Team

शालेय खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में कार्यशाला आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment