Pradesh Samwad
खेल

52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता
भोपाल संभाग की टीम सेमीफाइनल में, भोपाल संभाग की टीम की राका क्लब मथुरा पर आसान जीत, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का छटवा मैच

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा मैदान पर कनारा क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन विदिशा के तत्वाधान में आयोजित 52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का छटवा मैच भोपाल डिवीजनV/S राका क्लब मथुरा के मध्य खेला गया । आज विदिशा में आल इंडिया टूर्नामेंट में भोपाल डिवीज़न टीम का मुकाबला राका क्लब मथुरा की टीम से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल संभाग की टीम ने कनिष्क दुबे के 95, समद के 77 व अतुल कुशवाहा के 47 रनों की मदद से 40 ओवर में 290 रन बनाए।
जवाब में मथुरा की टीम ने 7 विकेट पर 235 रन बनाए। भोपाल संभाग की टीम ने 55 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Related posts

बेन स्टोक्स ने टॉस के वक्त पहनी ग्राहम थोर्प की शर्ट

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी ने जीते दोहरे खिताब

Pradesh Samwad Team

पहली बार थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए पीएम मोदी ने कही ये बात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment