Pradesh Samwad
खेल

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पांचवा मैच

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर पर कनारा क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन विदिशा के तत्वाधान में आयोजित 52 वी अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल B का पांचवा मैच इंडियन नेवी V/S झाँसी के मध्य खेला गया । झाँसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आज के मैच के अतिथि श्री गौरव सिंह जी एडीआरएम भोपाल एवं श्री कप्तान सिंह यादव जी निजी सचिव केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार रहे । दोनों ही अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त किया इंडियन नेवी टीम के ऑनर श्री हरि ओम महाराज जी श्री राजेश यादव जी झांसी टीम का ओनर श्री सोनू त्यागी जी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झांसी की टीम 31.3 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । झांसी टीम के बल्लेबाज अतुल ने 36 गेंदों में 33 रन व तनिश शर्मा ने 50 गेंदों पर 32 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी की बागडोर संभालने उतरी इंडियन नेवी के गेंदबाज विपिन सिंह ने 4 विकेट मोहित राठी ने 3 विकेट रंजीत दर्जी ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन नेवी की टीम के बल्लेबाज नितिन तंवर ने 34 गेंदों पर 50 रन अभिजीत सालवी ने 30 गेंदों पर 41 रन लोवेश बंसल ने 24 गेंदों पर 28 रन मोहित अहलावत ने 20 गेंदों पर 17 रन बनाए । इस प्रकार यह मुकाबला इंडियन नेवी की टीम ने आसानी से 10 विकेट से जीत लिया। इंडियन नेवी टीम की इस रोमांचक जीत पर कनारा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष श्री विपिन सराफ जी सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह जी हेड कोच श्री बृजेश श्रीवास्तव जी श्री राजेंद्र दुबे जी श्री राजेश वर्मा जी श्री सुनील शर्मा जी आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कल का मैच इंडियन नेवी बनाम गुजरात के मध्य सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने रेलवे डी आर एम को हराया

Pradesh Samwad Team

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नवीन छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 1st Test : बारिश ने छीनी भारत की जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment