Pradesh Samwad
खेल

50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन मेन्स सीनियर में अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर दूसरे स्थान पर

गोरागांव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 30 मार्च, 2022 तक नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा प्रथम एवं द्वितीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज प्रथम ट्रायल के 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में फायनल मुकाबले खेले गए। 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन सीनियर इवेन्ट में नेवी के नीरज कुमार प्रथम, म.प्र. के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर द्वितीय और रेल्वें के स्वपनिल कुसाले तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह जूनियर मेन्स 50 मीटर थ्री पोजिशन इवेन्ट में पंजाब के पंकज मुखेजा पहले, हिमाचल प्रदेश के सूर्य प्रताप सिंह बंशतु दूसरे और हरियाणा के गुरमान सिंह तीसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के अविनाश यादव चौथे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि ट्रायल-1 के अंतर्गत 10 मार्च को एयर रायफल 10 मीटर में जूनियर वूमेन, यूथ वूमेन और सीनियर वूमेन केटेगरी के फायनल मुकाबले खेले गए। 10 मीटर जूनियर वूमेन एयर रायफल में महाराष्ट्र की आर्या राजेश बोरसे ने पहला, कर्नाटका की किरण नन्दना ने दूसरा और हरियाणा की रिया यादव ने तीसरा स्थान अर्जित किया। चैम्पियनशिप के अंतर्गत 10 मीटर यूथ वूमेन फायनल मुकाबले में कर्नाटका की तिल्लोत्मा सेन पहले, पंजाब की मृद्विका भारद्वाज दूसरे और हरियाणा की रमीता जिंदल तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 10 मीटर सीनियर वूमेन के फायनल इवेन्ट में रेल्वें की मेघना सज्जनार पहले, पश्चिम बंगाल की मेहूल घोष दूसरे और पंजाब की महक जतन तीसरे स्थान पर रही।

Related posts

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : रोमांचक मुकाबले में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेन्ट माइकल ग्रीन को 1 रन से हराया वही सेन्ट माइकल रेड की एस अकादमी पर धमाकेदार जीत

Pradesh Samwad Team

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता फरहान की सटीक गेंदबाजी से भाेपाल रेड और जावेद की घातक गेंदबाज़ी से भोपाल यलो की अासान जीत रीवा खरगोन और जबलपुर भी अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment