22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 :वर्षाबाधित मैच में अम्बिका एस्टर्डम क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

आज के क्वाटर फाईनल मैच में दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब और अम्बिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया। दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब के कप्तान शिवम शर्मा ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अम्बिका एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब(हरी सिंह क्रिकेट अकादमी) ने राहुल के 77, अक्षय साहनी के 74 रन नाबाद, प्रदीप मालिक के 45 रन और यशजीत के 25 रन की बदौलत 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बना लिए। दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से रितिक वत्स ने 3 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 293) रनों का पीछा करते हुए, वरूण पाल के 56, ओवैसी चौधरी के 49 अभिशेख खणडेलवाल के 31 की बल्लेबाजी के सहयोग से 34.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 225 रन बनाए। परन्तु मैच में वर्षा से विघन के पश्चात टूर्नामेंट के नियमोंनुसार अम्बिका एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब को बेहतर रन रेट के आधार पर 26 रनों से विजेता घोषित किया गया। अम्बिका एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित यादव ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए अक्षय सनी को कीमती मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें श्री कृष्ण बल्ली और श्री युधिष्ठिर सिंह ने पुरूस्कृत किया जबकि शिव नरेश आउटस्टैंडिंग प्लयेर का अवार्ड अमित यादव अम्बिका एस्टर्डम क्रिकेट क्लब को दिया गया। उन्हें श्री देविंदर सिंह टिप्पू और लोकेश शर्मा ने पुरूस्कृत किया।

Related posts

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की छह जूनियर खिलाड़ियों का 32 कोर ग्रुप के लिए जूनियर इंडिया कैंप में चयन

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट: अरेरा क्रिकेट अकादमी ने आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट अकादमी उज्जैन को 118 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में मास्टर इलेवेंन के मनोज मनवानी, दूसरे मैच में टैगोर क्लब के उस्मान अली, तीसरे मैच में ओपस बज क्लब भोपाल के आदित्य सिंह और चौथे मैच में भोपाल क्रॉसफिट के संजोग बने मैन ऑफ द मैच, 14 मार्च को तीन क्वार्टर फाइनल मैच, 15 मार्च को एक क्वार्टर फाइनल और 2 सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment