Pradesh Samwad
देश विदेश

31 अगस्त के बाद भी अफगानिस्तान में रहेंगे अमेरिकी सेना, बाइडन बोले- अपने नागरिकाें के लिए लगा देंगे पूरी ताकत


अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा फैसला लिया है। 31 अगस्त के बाद भी अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक रखने की योजना बनाई जा रही है। जो बाइडेन ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि खत्म हो रही डेडलाइन के बाद भी वहां अमेरिकी सैनिकों को रखना पड़ा तो वह भी किया जाएगा।
एक चैनेल को दिए इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकियों, अफगानी दोस्तों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका को जो भी ताकत लगानी पड़े सब लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय सीमा से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकियों और अमेरिकी सहयोगियों को निकालने के लिए अमेरिका पूरी ताकत लगा रहा है, हम “हमारी शक्ति में सब कुछ” करेगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिकी लोग मौजूद रहेंगे तबतक अमेरिकी सेना की तैनाती जारी रहेगी। जबतक प्रत्येक अमेरिकी वहां से नहीं आ जाता सेना वहां मौजूद रहेगी।
दरअसल बाइडन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि अमेरिकी सेना को इस साल 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस बुलाया जाएगा जिससे दो दशक तक चले देश के सबसे लंबे युद्ध का अंत हो गया। अमेरिका ने पहले ही अपने ज्यादातर सैनिकों को वापस बुला लिया है और 31 अगस्त तक सभी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना है।
बता दें कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अभी तक काबुल से 3,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,100 लोगों को तो मंगलवार को निकाला गया। इसके अलावा अफगानिस्तान के करीब 2,000 विशेष आव्रजकों को भी अमेरिका में नयी जगहों पर बसाया गया है।

Related posts

यूक्रेन में शांति की बात करने आए रूसी अरबपति पर केमिकल अटैक

Pradesh Samwad Team

UAE में बच्चों के लिए अच्छी खबर, 3 साल तक के मासूमों को भी मिलेगा कोरोना से सुरक्षा कवच

Pradesh Samwad Team

तालिबान का शक्ति प्रदर्शन ! उड़ाए हेलीकॉप्टर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment