27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अनमोल जीवन सेमीफाइनल में


भोपाल। अनमोल जीवन ने जनचर्चा को 47 रनों से हराकर 27वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के कारपोरेट ग्रुप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सोमवार को अनमोल जीवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। इसमें जगतार ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। अजय ने 25 और यशराज ने 24 रनों का योगदान दिया। जनचर्चा की ओर से अंबर और अंकित ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जनचर्चा की टीम 17.2 ओवर में 110 रनों पर आउट हो गई। उसकी ओर से सौरव 37 रन बना पाए। आदित्य ने 22 और पलाश ने 14 रन बनाए। अनमोल जीवन की ओर से संदीप, रोबिन और अजय ने दो-दो विकेट लिए। अजय मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्हें भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर और अंतरराष्ट्रीय कॉमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने पुरस्कृत किया।

आज के मैच
ईएमपीएल बनाम फगीटो
सुबह 9.00 बजे से
रजा एकादश बनाम मेडिकल एकादश
दोपहर 12.00 बजे से 2022*

Related posts

वार्षिक आईसीसी रैंकिंग : आस्ट्रेलिया टेस्ट, भारत टी20 और न्यूजीलैंड वनडे में नंबर एक

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : केंद्रीय विद्यालय नर्मदापुरम परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए द्वारा रणजी ट्रॉफी हेतु 20 सदस्यीय टीम घोषित
भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान, पृथ्वी सिंह तोमर और अनुभव अग्रवाल भी टीम में शामिल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment