41 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
अंशुल और सिद्धांत के दम से एमपी03 डॉट इन फइानल में

भोपाल। अंशुल और सिद्धांत के शानदार प्रदर्शन के दम से एमपी03 डॉट इन ने स्वदेश को सात विकेट से हराकर 27वें आईईएस डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के प्लेट ग्रुप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एमपी03 का मुकाबला तीन फरवरी को नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स से होगा। कैंपियन मैदान पर रविवार को खेले गए इस मैच में स्वदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। इसमें वैभव ने 57 और अजय ने 25 रन बनाए। एमपी03 डॉट इन की ओर से अंशुल ने तीन विकेट लिए। जबकि कमलेश को दो सफलता मिली। जवाब में एमपी03 डॉट इन ने जरूरी रन 15.2 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। इसमें सिद्धांत पैगवार ने 38, अक्षय ने 22 और सलमान ने 27 रन बनाए। अंशुल और सिद्धांत संयुक्त मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। मानसरोवर ग्रुप के डायरेक्टर गौरव तिवारी, फेथ ग्रुप के सीएमडी राघवेंद्र सिंह तोमर और राजीव गांधी कॉलेज के सचिव सैयद साजिद अली ने पुरस्कृत किया।
आज का मैच, जनचर्चा बनाम अनमोल जीवन, सुबह 10.00 बजे से

Related posts

म. प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी की तीन खिलाड़ियों मुस्कान किरार, रागिनी मार्कों तथा सृष्टि सिंह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस वर्ष टर्की, चायना, फ्रांस, बर्मिंघम एवं कोलम्बिया विश्व कप तथा एशियन गेम्स में भागीदारी करेंगी
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के स्पिनर का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ सीरीज से हमारे स्तर का पता चलेगा

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : फेथ क्लब बना चेम्पियन डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का अंतिम दिन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment