Pradesh Samwad
खेल

27वां इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से

भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाला इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार 5 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। यह 27वां संस्करण होगा। इसमें मीडिया से जुड़ी 12 टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा 32 टीमें नॉकआउट मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके उपरांत मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण होगा। इच्छुक टीमें 30 दिसंबर तक अपनी एंट्री जमा कर सकती हैं। इस बार सभी टीमों के लिए एक एंट्री फॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें सभी कप्तान अपनी टीमों के 15 खिलाडिय़ों के नाम सचित्र भेजेंगे। इन्हीं 15 खिलाडिय़ों में से अंतिम 11 खेल सकेंगे। एंट्री फॉर्म में दिए गए खिलाडिय़ों के अलावा किसी अन्य खिलाडिय़ों को खेलने की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक टीमों के कप्तान 25 दिसंबर को ओल्ड कैंपियन मैदान पर सुबह 10 से 12 के बीच एंट्री फॉर्म ले सकते हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश की जीत पर भावुक हुए कोच चंद्रकांत पंडित

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता, अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के दूसरे मैच मैं हरदा ने बैतूल को 2 रनों से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

15 विकेट लेकर जेसन होल्डर ने वेस्ट इंडीज को जिताई सीरीज, आखिरी T20 में इंग्लैंड की 17 रन से हार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment