Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

भोपाल। 27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट कलर ड्रेस में होगा। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट तीन अलग-अलग कैटेगरी में खेला जा रहा है। इसमें पहले लीग मुकाबले होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। एलीट ग्रुप में छह टीमें रखी गई हैं जो आपस में सभी से खेलेंगी। इसके बाद प्लेट ग्रुप में आठ टीमें होंगी, जो दो पूल में बंटी होंगी। एक पूल में चार टीमें होंगी। इसमें शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद कार्पोरेट ग्रुप भी होगा, जिसमें चार-चार टीमें अलग-अलग पूल में होगी। इसमें भी टॉप-2 टीम सेमीफाइनल खेलेंगी।

आज के मैच
नव दुनिया- मैगजीन
सुबह 9.00 बजे
एनएसटी- साधना
12.30 बजे

Related posts

बालिका वर्ग से गायत्री इलेवन ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया

Pradesh Samwad Team

स्पोर्ट्स सन ने भारतीय मूक बधिर टीम को किट वितरित की

Pradesh Samwad Team

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : लो स्कोरिंग मुक़ब्ले मे एल बी एस ने उड़ान क्लब को तीन विकिट से हराकर अपने ग्रुप का दुसरा लीग मुक़ब्ला जीता।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment