Pradesh Samwad
Uncategorized

फिटनेस वाली शादी! जब दूल्हा-दुल्हन वेडिंग स्टेज करने लगे पुश-अप्स
कपल ने साथ में किए पुशअप : शायद ही आपने किसी दुल्हा-दूल्हन को सज-धजकर वेडिंग स्टेज पर पुशअप्स करते देखा होगा। यही कारण है कि इस ‘फिटनेस प्रेमी’ कपल का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। अगर आप भी फिटनेस के तगड़े वाले शौकीन हैं तो भैया अपनी शादी को यादगार बनाने का इससे अच्छा तरीका क्या ही होगा। क्यों?
मामला क्या है? : यह वीडियो अक्षिता और आदित्य नाम के कपल का है, जो वेडिंग स्टेज पर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही फिटनेस कोच हैं। हाल ही दुल्हन ने जब शादी का ये यादगार लम्हा इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो बहुत से लोगों को को फिट रहने के लिए मोटिवेट कर रहा है!
यहां देखिए वीडियो : यह वीडियो अक्षिता ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे न्यूज लिखे जाने तक लगभग तीन हजार व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग कपल के फिटनेस प्रेम की सरहाना कर रहे हैं। क्योंकि ऐसा कम देखने को मिलता है जब कोई कपल शादी के जोड़े में पुश-अप करे।
क्या है वीडियो में? : वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कपल, दूल्हा-दुल्हन के लिबास में वेडिंग स्टेज पर पुश-अप्स कर रहा है। जहां दुल्हन भारी लहंगा और गहनों में है, वहीं दूल्हे ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी है। ऐसे कपड़े पहनकर भी दुल्हन ने 10 पुशअप तो मार ही दिए। वीडियो के बैकग्राउंड में वायरल सॉन्ग ‘बचपन का प्यार’ बज रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CTCMlviJdHM/?utm_source=ig_web_copy_link

Related posts

Pengu Sport: Your Gateway to Premium Sports Betting Experience

AllySpin Casino: Ihr Hochwertiges Gaming-Erlebnis mit nachvollziehbaren Gewinnchancen

Total Casino – Kompleksowy Poradnik po Platformie Hazardowej Online

Leave a Comment