Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : सिद्धार्थ और भावी शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से टी एन एम अकादमी की आसान जीत

स्पोर्ट्स एज 8 जून 22 | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज टी एन एम क्रिकेट अकादमी और उदयभान क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया। उदयभान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 39.5 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें अर्णव धवन ने 28 और सैफ अहमद ने 21 रन बनाए। टी एन एम की तरफ से निखिल ने 3, अंचित और मो. कैफ ने 2 2 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी टी एन एम क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट खोकर 151 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।सिद्धार्थ यादव ने नाबाद 65 और भावी शर्मा ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। सतीश और यश को 1 1 विकेट मिला। सिद्धार्थ यादव को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

वीरेंद्र कुमार चौधरी ने जीता मध्य प्रदेश के लिए रजत पदक

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

माइकल ब्रेसवेल ने शतक लगाकर दिलाई कीवियों को आयरलैंड पर जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment