28.8 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

21 जून को पूरे देश में बड़े जोश और उत्साह के साथ आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा

इस वर्ष हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव के दौरान 21 जून को पूरे देश में बड़े जोश और उत्साह के साथ आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा । इस अवसर पर देश के 75 आईकॉनिक शहरों में विशेष रुप से योग के बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, खजुराहो सांची और अमरकंटक में बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में माननीय केंद्रीय मंत्री गण भाग लेंगे। भोपाल में यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय सम्मिलित होंगे। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्देशानुसार पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि समिति एवम युवा भारत पांचों संस्थाएं अपने हजारों योग साधकों के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । मध्यप्रदेश पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी डॉ पुष्पांजलि ने सभी योग साधकों से और आम नागरिकों से विनम्र अपील की है कि जिला स्तर पर तथा चार मुख्य शहरों एवं भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में आप लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हो ।
मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वेद प्रकाश शर्मा ने प्रदेश के सभी योग खिलाड़ी भाई बहनों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में प्रदेश में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में अपने बैनर और झंडों के साथ सम्मिलित हो और इस कार्यक्रम को सफल बनावें । उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में 11 दिसम्बर 2014 को भारत के प्रस्ताव को 177 सदस्य देशों की सहमति पर स्वीकृति प्रदान की गई जिसके अनुसार प्रति वर्ष 21 जून को अंतरष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय किया गया। पहला अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
ज्ञातत्व है कि योग को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलवाने एवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने में हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक भूमिका रही है ।

Related posts

Social Gaming nel Mobile: Come le Piattaforme di Casinò Stanno Creando Comunità Estive

Approaches to Handle a Boat Sale: Best Practices for Sellers and Buyers

Die Kunst, Sic Bo im Dragonia Casino zu meistern – Ein moderner Leitfaden für Weihnachts‑Spieler

Leave a Comment