Pradesh Samwad
खेल

2रा नेशनल रेंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैम्पियनशिप-2022 (स्पीड स्केटिंग) में अमर रोलर स्केटिंग आॅर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर (छ.ग.) में चार पदक (3 स्वर्ण एवं 1 रजत) पदक प्राप्त किये

भोपाल। दिनांक 21 अप्रैल 2022 रायपुर (छ.ग.) में दिनांक 17.06.2022 से 19.06.2022 तक आयोजित 2दक नेशनल रेंंिकंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैम्पियनशिप- 2022 (स्पीड स्केटिंग) में अमर रोलर स्केटिंग आॅर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर (छ.ग.) में 04 पदक 03 स्वर्ण एवं 01 रजत पदक प्राप्त किया।
इस चैम्पियनशिप का आयोजन रोलर स्केटिंग की सबसे बड़ी आर्गेनाईशन रोलर स्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तृतीक्षा शर्मा ने 3 स्वर्ण पदक एवं अमन जयपुर ने 1 रजत पदक प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त अदवीक कुमार सिंह, अदव्य कुमार त्रिपाठी, मान्या गुप्ता, अक्षिता कश्यप, नव्या भटकर, माही पलनिटकर, तनीषा भार्गव, शिवांश कानुजी, दिव्यांग लागलवार, अंजने कश्यप, दिव्यांश शर्मा, सानिध्य सक्सेना, ऋषिराज पाण्डेय, अनिकेत शर्मा, आगम, शुभम गुप्ता, आनन्द साई एवं सिद्धार्थ कोठारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उक्त सभी खिलाड़ी अर्जुन फिटनेस क्लब एवं मिनाल रेसीडेंसी में स्केटिंग कोच अमर भटकर एवं अनिल भटकर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कोच द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

महिला आईपीएल के पहले मैच में सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को रौंदा

Pradesh Samwad Team

भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर आज

Pradesh Samwad Team

32वीं कयाकिंग एवं केनोइंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संम्पन्न। मध्य प्रदेश अकादमी ओवर ऑल चैम्पियन तथा जिला भोपाल रनर अप रही।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment