Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही लगेगी वैक्सीन, मंत्री का ऐलान


मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्कूल में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से स्कूलों में कैंप लगाया जाएगा। सोमवार को भोपाल में परमार ने कहा कि जो जिस स्कूल में पढ़ता होगा, उसे वहीं वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश का शिक्षा विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 15-18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी। भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 12 से 18 साल के बच्चों में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इससे पहले, अगस्त में जायडस कैडिला के तीन डोज वाले टीके को 12 साल और इससे बड़े लोगों में इमरजेंसी यूज की इजाजत दी गई थी

Related posts

Čo Získať Bonus Správa Sa VOSLOT Prihlásiť Sa Nepríkladnému Hráč Rolí Roobet Online Casino – celé Slovensko Join Now

Guide complet du casino en ligne

Mathématiques du mobile : comment les tournois optimisent l’expérience joueur sur les casinos en ligne

Leave a Comment